Home » Artemis 1 Moon Mission Launch: NASA Artemis 1:मून मिशन पर निकले Artemis 1 ने ली पृथ्वी की तस्वीर ,NASA  ने  शेयर किया वीडियो

Artemis 1 Moon Mission Launch: NASA Artemis 1:मून मिशन पर निकले Artemis 1 ने ली पृथ्वी की तस्वीर ,NASA  ने  शेयर किया वीडियो

Artemis Moon Mission Launch

Artemis 1 Moon Mission Launch :

नासा के अनुसार अगर सब कुछ ठीक रहा तो साल 2024 के आखिर या 2025 तक अंतरिक्ष यात्रियों का एक दल चाँद पर भेजा जायेगा। फ़िलहाल अभी Artemis 1 पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

NASA Artemis 1 Launch :

NASA के स्पेस क्राफ्ट Artemis 1 पर सबकी नजरे टिकी  हुई है। इसे मिशन मून का नाम दिया गया है, जिसका मकसद चाँद पर जीवन की तलाश करना है। यह मिशन नासा के द्वारा 50 सालों के बाद लांच किया गया है ,जोकि चाँद पर जीवन की तलाश करने में अमेरिका की तरफ से एक बड़ा प्रयास है। फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेण्टर से Artemis 1 मिशन को सफलतापूर्वक लांच किया गया है। NASA की तरफ से इस राकेट से एक वीडियो शेयर किया  गया। जिसमे हमारी पृथ्वी नजर आ रही है।  

इस मिशन के नाम से ही नासा ने एक ट्विटर हैंडल बनाया है ।NASA Artemis नाम के ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमे पृथ्वी की आकर्षक तस्वीरों को खींचा गया है। नासा ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है की मिशन मून की तरफ बढ़ते हमारे स्पेस क्राफ्ट ने पृथ्वी की शानदार तस्वीरें कैप्चर की हैं ।इस वीडियो में देख सकते हैं की राकेट के पीछे हमारी पृथ्वी नजर आ रही है।

About Artemis 1 Moon Mission:

इस पूरे मिशन का मकसद इंसानों को चाँद की धरती पर उतरना है। Artemis 1 का डिज़ाइन भी इसी तरीके से किया गया है ।इसमें इंसानों की तरह दिखने वाले पुतले भेजे गए हैं ।अगर सब कुछ सही रहा तो अगले चरण में इस स्पेसक्राफ्ट में इंसान सवार होंगे और इंसान एक बार फिर चाँद की धरती को छूयेगा। ये दुनिया का पहला ऐसा स्पेसक्राफ्ट है जो 4.50 लाख किमी दूरी तय करेगा। इस स्पेसक्राफ्ट के जरिये नासा उन सभी बारीकियों को परखेगा  जो चाँद पर रहने के लिए जरूरी हैं। इसके साथ ये भी देखा जायेगा की अगर इन्सान चाँद पर उतरता है तो वह वहां पर कितनी देर रूकेगा और कैसे सुरक्षित वापसी होगी। 

नासा के अनुसार अगर सब कुछ ठीक रहा तो साल 2024 के आखिर या साल 2025 तक अंतरिक्ष यात्रियों का एक दल चाँद के लिए उड़ान भरेगा। अगर ये मिशन सफल रहा तो चाँद के अलावा  मंगल व् अन्य ग्रहों तक भी पहुँच आसान हो जाएगी । अभी Artemis 1 की सफलता पूर्वक लॉन्चिंग को काफी अहम् माना जा रहा है। सभी को इस मिशन को सफल  होने का बेशब्री से इंतज़ार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *