करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन की मल्टीस्टारर सुपरहीरो फिल्म “Brahmastra” का आधिकारिक ट्रेलर आज रिलीज हो गया है।माना जा रहा है की “ब्रह्मास्त्र” फिल्म से बॉलीवुड के सुपरहीरो universe को सेट करने का प्रयास किया जा रहा है। “Brahmastra” फिल्म के universe को 3 भागों में से ये फिल्म का 1st भाग होगा।
ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर फैन्स को कफी पसंद आ रहा है।
Brahmastra’ official trailer out
रणवीर कपूर “Brahmastra” फिल्म में शिवा का किरदार निभा रहे हैं वही आलिया भट्ट फिल्म में ईशा का किरदार निभा रही हैं।
फिल्म में शिवा (रणवीर कपूर) के पास अग्नि अस्त्र की शक्ति होती है पर वह शक्ति पर नियंत्रण नहीं होता है। यहां पर उनकी मदद करते हैं अमिताभ बच्चन जो की फिल्म में एक अहम भूमिका अदा कर रहे हैं।
ब्रह्मास्त्र अग्नि अस्त्र, वायु अस्त्र और जल अस्त्र में सबसे शक्तिशाली अस्त्र है। फिल्म मुझे अमिताभ बच्चन शिवा (रणबीर कपूर) के गुरु का किरदार निभाएंगे। फिल्म में मौनी रॉय नेगेटिव किरदार में नजर आएंगी, फैंस को उनका ये नया लुक बहुत पसंद आ रहा है।
एस्ट्रावर्स ट्रायोलाजी तीन मूवी की सीरीज में से ब्रह्मास्त्र पहला भाग होगी। ट्रेलर की शुरुआत में अमिताभ बच्चन की आवाज से शुरू होता है जिसमे वो पंच तत्व की शक्ति अग्नि, वायु, आकाश की बात कर रहे हैं। उसके बाद आप रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक देख सकते हैं जो अपनी नॉर्मल जिंदगी जीते दिख रहे हैं। फिर उनकी मुलाकात ईशा (आलिया भट्ट) से होती है उसके बाद शिवा को पता लगता है कि उनके पास अग्नि अस्त्र की शक्ति है। अग्नि अस्त्र का पावर होने की वजह से शिवा पर आग का कोई असर नहीं होता है। धीरे धीरे शिव अपनी शक्तियों पे कंट्रोल करना सिखते हैं। फिल्म में वीएफएक्स इफेक्ट्स का बहुत अच्छे से इस्तेमाल किया गया है।

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय के साथ साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन भी ट्रेलर में दिख रहे हैं।
अयान मुखर्जी फिल्म के निर्देशक हैं, जो इस से पहले “वेक अप सिड” और “ये जवानी है दीवानी” जैसी फिल्मो में निर्देशन कर चुके हैं।
Movie Name | Brahmastra |
Production | Dharma Production |
Director | अयान मुखर्जी |
Movie Release date | 09 September 2022 |
movie budget | 300Cr INR |
Music director | Pritam Chakraborty |
Star Cast | Ranbir Kapoor, Alia Bhatt, Amitabh Bachchan, Mouni Roy, Nagarjuna |
पहली बार रणवीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ मल्टीस्टारर फिल्म में काम कर रहे हैं। शादी के बाद दोनो की प्रेम कहानी वाली सुपरहीरो फिल्म को लोग कितना पसंद करते हैं तो फिल्म की रिलीज के समय ही पता चलेगा। आपको ब्रह्मास्त्र फिल्म का ट्रेलर कैसा लगा? आप हमारे साथ शेयर केर सकते हैं।