Commonwealth Games 2022 Indian women Hockey Team beat New Zeeland by 2-1: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने 16 साल बाद न्यूजीलैंड को 2-1 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। आपको बता दे पिछली बार भारतीय महिला हॉकी टीम ने साल 2006 में रजत पदक अपने नाम किया था। वही साल 2000 के कॉमनवेल्थ गेम्स में इंडियन टीम ने गोल्ड मेडल जीता था।
India captain and goalkeeper Savita Punia made three saves out of four, as India women's team beat New Zealand 2-1 in shootout to win a bronze medal in #CommonwealthGames22 pic.twitter.com/8cA7ZLnfAQ
— ANI (@ANI) August 7, 2022
Commonwealth Games: पेनल्टी शूटआउट से पदक का सूखा 16 साल बाद खत्म
राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को हरा दिया है। बहुत रोमांचक हुई इज गेम में पहले भारत की महिला हॉकी टीम ने 1 गोल दाग कर 1-0 की बढ़त बना ली। भारत की सलिमा टेटे ने 29वें मिनट में गोल दाग कर भारत को 1-0 की बढ़त दीला दी। गेम के लास्ट मिनट मे न्यूजीलैंड को पेनल्टी स्ट्रोक मिला और ओलिविया मैरी ने गोल कर स्कोर को 1-1 की बराबरी पर ला दीया।
INDIAN EVES🏑 WINS BR🥉NZE
— SAI Media (@Media_SAI) August 7, 2022
Indian Women's #Hockey Team wins solid bronze🥉against New Zealand's Women's team on a penalty shootout score of 2-1🏑
Well-thought teamwork with ample energy helped the girls deliver their best to win the BRONZE 🤩
Great Game Girls!!👍#Cheer4India pic.twitter.com/RRWX0GnA6X
निर्धारित 60 मिनट तक स्कोर 1-1 था। यहां भी मैच पेनल्टी शूटआउट तक पहुंचा, लेकिन इस बार भारतीय महिला हॉकी टीम ने कोई गलती नहीं की।और पेनल्टी शूटआउट में भारत ने न्यूजीलैंड को 2-1 मात दी।
भारतीय राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने महिला हॉकी टीम को बधाई
Congratulations to Indian Women’s hockey team for winning bronze at #CommonwealthGames. Your spirited performance and team work have won hearts of each Indian. You have made India proud. May you bring more laurels for India.
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 7, 2022
भारतीय राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने महिला हॉकी टीम को बधाई देते हुए ट्वीट में कहा की ” Commonwealth Games में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई। आपके उत्साही प्रदर्शन और टीम वर्क ने हर भारतीय का दिल जीत लिया है। आपने भारत को गौरवान्वित किया है। क्या आप भारत के लिए और अधिक सम्मान ला सकते हैं।”