Gautam Adani: गौतम अडानी बने दुनिया के तीसरे सबसे अमीर आदमी: गौतम अडानी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। दुनिया के 5 सबसे बड़े अरबपतियों की सूची में से फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे छोड़ते हुए गौतम अडानी ने तीसरे स्थान पर कब्ज़ा जमाया है।
ऐसा पहली बार हुआ है की जब किसी एशियाई ने दुनिया के तीसरे सबसे अमीर आदमी के स्थान पर कब्ज़ा जमाया हो । ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स में गौतम अडानी 137 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इससे पहले जुलाई 2022 में अडानी 5 वें सबसे अमीर आदमी बन गए थे।

अडानी से आगे केवल दो: Gautam Adani World’s 3rd Richest Person
गौतम अडानी से आगे अब केवल अमेज़ॉन कंपनी के मालिक जेफ बेजोस और दुनिया के सबसे अमीर आदमी व टेस्ला कंपनी के मालिक एलोन मस्क ही रह गए है। पिछले महीने ही गौतम अडानी ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को पीछे छोड़ते हुए चौथे नंबर पर कब्ज़ा जमाया था।
Gautam Adani now world’s 3rd richest person, overtakes Louis Vuitton chief
— ANI Digital (@ani_digital) August 30, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/dl2b32AuLb#GautamAdani #AdaniGroup #AdaniWealth #BloombergBillionairesIndex pic.twitter.com/HVkekeBZVY
तेजी से बढ़ रही है अडानी की संपत्ति
वर्ल्ड के टॉप अरबपतियों में गौतम अडानी ही ऐसे अरबपति हैं जिनकी सम्पति में इजाफा दर्ज किया गया है ।वहीं बाकि चारों अरबपतियों की नेटवर्थ में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2022 में गौतम अडानी की संपत्ति में 60.9 अरब डॉलर का इजाफा देखने को मिला है।
टॉप -10 से बाहर हुए मुकेश अंबानी
अडानी के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी मुकेश अंबानी की संपत्ति में भी लगातार गिरावट दर्ज की गई है। मुकेश अम्बानी संपत्ति में गिरावट के कारण वर्ल्ड के टॉप 10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट से बाहर हो गए हैं। मुकेश अम्बानी अब वर्ल्ड टॉप 10 रीचेस्ट पीपल की लिस्ट में अब उन्हें 11 स्थान मिला है। वहीं फेसबुक के संस्थापक मार्क ज़ुकरबर्ग अब 20th स्थान पर पहुंच गए हैं।
Gautam Adani World’s 3rd Richest Person से रिलेटेड आप की राय या सुझाव आप कमेंट बॉक्स के माध्यम से हम तक(Team Loktantranow) पंहुचा सकते हैं।