Top 10 richest man in the world: दुनिया के 5 सबसे बड़े अरबपतियों की सूची में से फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे छोड़ते हुए गौतम अडानी ने दूसरे स्थान पर कब्ज़ा जमाया है। ऐसा पहली बार हुआ है की जब किसी एशियाई ने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी के स्थान पर कब्ज़ा जमाया हो । फोर्ब्स रियल टाइम इंडेक्स के अनुसार गौतम अडानी 154.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
Top 10 richest man in the world
रैंक | नाम | कुल संपत्ति (डॉलर में) | कंपनी/उद्योग | देश |
1. | एलन मस्क | 273.5 अरब | टेस्ला, स्पेस एक्स | अमेरिका |
2. | गौतम अडानी एंड फैमिली | 155.5 अरब | इंफ्रास्ट्रक्चर, कमोडिटी | भारत |
3. | बर्नार्ड अर्नाट एंड फैमिली | 155.2 अरब | LVMH | फ्रांस |
4. | जेफ बेजोस | 149.7 अरब | अमेजन | अमेरिका |
5. | बिल गेट्स | 105.3 अरब | माइक्रोसॉफ्ट | अमेरिका |
6. | लैरी एलिसन | 98.3 अरब | सॉफ्टवेयर | अमेरिका |
7. | वॉरेन बफेट | 96.5 अरब | बर्कशायर हैथवे | अमेरिका |
8. | मुकेश अंबानी | 92.2 अरब | डायवर्सिफाइड | भारत |
9. | लैरी पेज | 89 अरब | गूगल | अमेरिका |
10. | सर्गी ब्रिन | 85.4 अरब | गूगल | अमेरिका |
इससे पहले टॉप 10 में अडानी तीसरे पायदान पर थे।
अडानी से आगे केवल एलोन मस्क :
गौतम अडानी से आगे अब केवल दुनिया के सबसे अमीर आदमी व टेस्ला कंपनी के मालिक एलोन मस्क ही रह गए है। पिछले महीने ही गौतम अडानी ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को पीछे छोड़ते हुए चौथे नंबर पर कब्ज़ा जमाया था।
तेजी से बढ़ रही है अडानी की संपत्ति :
वर्ल्ड के टॉप अरबपतियों में गौतम अडानी ही ऐसे अरबपति हैं जिनकी सम्पति में इजाफा दर्ज किया गया है ।वहीं बाकि चारों अरबपतियों की नेटवर्थ में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2022 में गौतम अडानी की संपत्ति में 60.9 अरब डॉलर का इजाफा देखने को मिला है।
टॉप -10 में मुकेश अंबानी:
अडानी के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी मुकेश अंबानी की संपत्ति में भी लगातार गिरावट दर्ज की गई है। मुकेश अम्बानी संपत्ति में गिरावट के कारण अब वर्ल्ड टॉप 10 रीचेस्ट पीपल की लिस्ट में अब उन्हें 8TH स्थान मिला है। वहीं फेसबुक के संस्थापक मार्क ज़ुकरबर्ग अब 20TH स्थान पर पहुंच गए हैं ।
इस से रिलेटेड आप की राय या सुझाव आप कमेंट बॉक्स के माध्यम से हम तक(Team Loktantranow) पंहुचा सकते हैं।