Link Aadhar with Pan Card before Last date: अगर आपने अभी तक अपने आधार को पैन कार्ड (Pan -Aadhar Link) से लिंक नहीं किया है तो 30 जून 2022 तक इसे कर ले। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो डबल पेनल्टी लगेगी। अपने आधार को पैन कार्ड से लिंक करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इससे पहले भारत सरकार ने आधार को पैन कार्ड से जोड़ने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 तय की थी। 31 मार्च से 30 जून 2022 तक 500 रुपये जुर्माना के रूप में लिया जाएगा यदि आपने 31 मार्च 2022 तक अपने आधार को पैन से लिंक नहीं किया था।
Link Aadhar with Pan Card: आधार को पैन कार्ड से 30 जून 2022 तक करें लिंक, नहीं तो लगेगा दोगुना जुर्माना
जो लोग 30 जून 2022 के बाद से 31 मार्च 2023 तक अपने आधार को पैन कार्ड से लिंक नहीं करेंगे, उनसे दोगुना जुर्माना (1000 रुपये) वसूला जाएगा।
आधार को पैन से लिंक किए बिना 1000 रुपये का शुल्क लिया जाएगा साथ ही आप अपने पैन कार्ड का उपयोग करके 31 मार्च 2023 तक कर का भुगतान कर सकेंगे। बिना पेनल्टी दिए आप आधार को पैन कार्ड से लिंक नहीं कर सकते।
Link Aadhar with Pan Card: आधार को पैन कार्ड से लिंक नहीं करने से, लग सकता है RS10000 की पेनल्टी, पैन कार्ड होगा निष्क्रिय
अगर आपने अपने आधार को पैन कार्ड से लिंक नहीं किया तो आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। और अगर आप डिएक्टिवेटेड पैन कार्ड को कहीं भी दस्तावेज के तौर पर इस्तेमाल करते हैं तो दस हजार का जुर्माना लगाया जा सकता है।
इस तरह की असुविधा से बचने के लिए आप सुनिश्चित करें कि आपके पास अपने पैन कार्ड के साथ आधार लिंक है।
ऐसे करें अपने आधार को पैन कार्ड से लिंक:

अगर आपने अपने आधार को पैन कार्ड से लिंक नहीं किया है तो आधार को पैन कार्ड से लिंक करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- बाईं ओर, “Quick Links” मी “Link Aadhar” option पर क्लिक करें।
- ऐसा करते ही एक नया पेज खुल जाएगा।

- अब अपना “Aadhar number” और “Pan Number” add करें।
- उसके बाद Validate पर क्लिक करें।
- अब अपना मोबाइल नंबर enter करें।
- उसके बाद ओटीपी भेजें” पर क्लिक करें।
- अब आपको एक OTP प्राप्त होगा कृपया इसे Verify करें।
- उसके बाद Validate पर क्लिक करें।
- ऐसा करने से आपका आधार पैन कार्ड से लिंक हो जाएगा।
आप ने अभी तक आधार को पैन कार्ड से लिंक किया या नहीं? अपने विचार कमेंट सेक्शन में साझा कर सकते हैं।