Maharashtra Political Crises Update: महाराष्ट्र में हो रही झमाझम बारिश के बीच में, आज अचानक सियासी पारा चढ़ गया है।एमएलसी(MLC) चुनाव के परिणाम में बीजेपी के 5, शिवसेना और एनसीपी से 2-2 और कांग्रेस के 1 सदस्य की जीत हुई। इस बीच आज सुबह खबर आई की महाराष्ट्र सरकार में मंत्री एकनाथ सिंदे बागी हो गए हैं।आनन फानन शिवसेना डैमेज कंट्रोल में लग गई। बागी मंत्री एकनाथ सिंदे ने अपने साथ 35 विधायक होने की बात कही है।

Maharashtra Political Crises Update- खतरे में उद्धव सरकार?
बताया जा रहा है की एमएलसी चुनाव के लिए 10 सीटें पे 11 उम्मीदवार खड़े थे। एमएलसी(MLC) चुनाव के परिणाम में बीजेपी के 5, शिवसेना और एनसीपी से 2-2 और कांग्रेस के 1 सदस्य की जीत हुई। 55 MLA वाली शिवसेना के पास निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन होने के बाद भी उनको केवल 52 वोट मिले। जिस कारण से एमएलसी चुनाव में क्रॉस वोटिंग की आशंका है।
इसी बीच मीटिंग्स का दौर शुरू हो गया है। आज शाम को सीएम उद्धव ठाकरे के आवास पर महान विकास अघारी की बैठक चल रही है, जिसमे संजय राउत भी पाहुच गए हैं। इस बीच बताया जा रहा है की मंत्री एकनाथ सिंदे के बागी विधानको के साथ सूरत पहुचने की बात सामने आई है।
एकनाथ शिंदे जी से बात हुई है और वह हमारे पुराने साथी हैं। हमारा उनके साथ अच्छा रिश्ता रहा है। हमने भाजपा का साथ क्यों छोड़ा वह सबको पता है जिसमें एकनाथ शिंदे भी शामिल रहे हैं: महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट पर शिवसेना के नेता संजय राउत pic.twitter.com/KpIo2SVDIf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2022
महाराष्ट्र का सियासी संकट: आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू
शिवसेना नेता संजय राउत ने बीजेपी पे आरोप लगते हुए कहा “
शिवसेना के कुछ विधायक और एकनाथ शिंदे से फिलहाल संपर्क नहीं हो पा रहा है। महाविकास अघाड़ी की सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है लेकिन BJP को यह याद रखना होगा कि महाराष्ट्र राजस्थान या मध्य प्रदेश से बहुत अलग है।”
शिवसेना के कुछ विधायक और एकनाथ शिंदे से फिलहाल संपर्क नहीं हो पा रहा है। महाविकास अघाड़ी की सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है लेकिन BJP को यह याद रखना होगा कि महाराष्ट्र राजस्थान या मध्य प्रदेश से बहुत अलग है: शिवसेना के नेता संजय राउत pic.twitter.com/k3xuyvaqjo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2022
“मैंने सुना है कि हमारे विधायक गुजरात राज्य के सूरत में हैं और उन्हें जाने नहीं दिया जा रहा है लेकिन, वे निश्चित रूप से लौटेंगे क्योंकि ये सभी शिवसेना को समर्पित हैं। मुझे विश्वास है कि हमारे सभी विधायक लौट आएंगे और सब ठीक हो जाएगा- शिवसेना नेता संजय राउत”
मैंने सुना है कि हमारे विधायक गुजरात राज्य के सूरत में हैं और उन्हें जाने नहीं दिया जा रहा है लेकिन, वे निश्चित रूप से लौटेंगे क्योंकि ये सभी शिवसेना को समर्पित हैं। मुझे विश्वास है कि हमारे सभी विधायक लौट आएंगे और सब ठीक हो जाएगा: शिवसेना के नेता संजय राउत
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2022
महाराष्ट्र के इस सियासी संकट पर आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में शेयर कर सकते हैं।