National Sports Day 2022: दुनिया के प्रत्येक देशों एवं भारत में भी राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने की परंपरा है जो कही न कहीं से खेलों से प्रेरित होकर ही निकलती है।आज यानि 29 अगस्त को भारत राष्ट्रीय खेल दिवस मना रहा है। भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है ।भारत सरकार ने इस महान खिलाडी को सम्मानित करने हेतु 29 अगस्त , 2012 से राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने की घोषणा की।
Greetings on National Sports Day and tributes to Major Dhyan Chand Ji on his birth anniversary.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 29, 2022
The recent years have been great for sports. May this trend continue. May sports keep gaining popularity across India. pic.twitter.com/g04aqModJT
National Sports Day: 29 अगस्त को ही मनाया जाता है भारत में खेल दिवस
National Sports Day: Neeraj Chopra appeals to every Indian to play a sport, stay active, healthy
— ANI Digital (@ani_digital) August 29, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/NfvXIRY5EO#NeerajChopra #NationalSportsDay #javelinthrow pic.twitter.com/Yog1JqSTYP
भारत ही नहीं विश्व के कई अन्य देश भी राष्ट्रीय खेल दिवस मनाते हैं परन्तु उनकी तारीक अलग अलग है। कल यानि 28 अगस्त 2022 को एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी जिससे राष्ट्रीय खेल दिवस का मज़ा और भी दुगुना हो गया।
राष्ट्रीय खेल दिवस विश्व केअनेक देशों में राष्ट्रीय खेलों व उन खेल परम्पराओं का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है । इस दिन विभिन्न आयु वर्ग के लोग विभिन्न खेलो में सम्मिलित होते हैं । कई खेल प्रति योगिताओं का आयोजन होता है और इस दिन खेल प्रेमियों को कई सम्मान भी दिए जाते हैं।
भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है । यह उनका हॉकी के प्रति जूनून ही था की मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर भी कहा जाता था ।
वर्ष 1928 ,1932 ,1936 में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का आज जन्मदिन है । मेजर ध्यान चंद ने अपने कॅरिअर 1926 से 1949 तक के दौरान 570 गोल किये ।
Why National Sports Day is Celebrated?:
खेल दिवस मनाने का मुख्य कारण यह है की हम खेलों के प्रति जागरूक रहे । खेलों से फिजिकल फिटनेस पर भी ध्यान दिया जा सकता है जो की आज कल की जीवनशैली के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण बिंदु है । इसके आलावा खेलों से मनोरंजन भी होता है साथ ही हमें देश एवं विदेश के अच्छे खिलाड़ियों से सीखने का भी मौका मिलता है ।
National Sports Day 2022 से रिलेटेड आप की राय या सुझाव आप कमेंट बॉक्स के माध्यम से हम तक(Team Loktantranow) पंहुचा सकते हैं।