Presidential Election results 2022: एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को भारी अंतर से हरा दिया है।चुनाव मतगणना के पहले चरण से ही द्रौपदी मुर्मू आगे रही थी, और तीसरे चरण में जीत अपने नाम दर्ज़ कर ली।
इसी के साथ देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में पहली आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू जी 25 जुलाई को सपथ ले सकती है।
NDA’s Presidential candidate #DroupadiMurmu officially declared as the President of the country pic.twitter.com/QQOGYLigS6
— ANI (@ANI) July 21, 2022
PM Modi भारत के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को उनके आवास पर जा के दी बधाई
राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू के जितने के बाद पीएम मोदी ने उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हे बधाई दी।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi greets and congratulates #DroupadiMurmu on being elected as the new President of the country. BJP national president JP Nadda is also present.
— ANI (@ANI) July 21, 2022
Visuals from her residence in Delhi. pic.twitter.com/c4ENPKOWys
पहले चरण की मतगणना में द्रौपदी मुर्मू आगे
आपको बता दे आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए गिनती जारी है। पहले चरण की मतगणना में द्रौपदी मुर्मू अपने विरोधी यशवंत सिन्हा से आगे चल रही है।
Presidential polls result: Droupadi Murmu leads against Yashwant Sinha after end of first round of counting
— ANI Digital (@ani_digital) July 21, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/xL030dp9gm#PresidentialElections2022 #Presidentialpolls #DroupadiMurmu pic.twitter.com/F9uzzt8g3F
पहले चरण की मतगणना में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को 540 वोट मिले हैं। वही विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को सिर्फ 208 वोट मिले हैं।
Presidential Election 2022: State wise vote distribution
एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को कुल 4809 वोटों में से 2824 वोट मिले। वही विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 1877 वोट मिले। इसलिए द्रौपदी मुर्मू को मिले वोटों का कुल मूल्य 676803 था। वही विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को कुल वोट मूल्य 380177 मिला।
While President-elect #DroupadiMurmu got a vote in all states, Opposition’s Presidential candidate Yashwant Sinha drew a blank in Andhra Pradesh, Nagaland, & Sikkim. pic.twitter.com/QTVtiRqBYS
— ANI (@ANI) July 21, 2022
वोटों के इस बड़े अंतर से एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को मात दी। और द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद पर पहुंचने वाली पहली आदिवासी महिला बन गई हैं। द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई को शपथ ग्रहण समारोह में भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी।
यदि आप राष्ट्रपति चुनाव पर अपनी राय साझा करना चाहते हैं तो आप कमेंट बॉक्स में कर सकते हैं।