UP B.ED Entrance Exam Result 2022: बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम आज जारी होने की पूरी संभावना है। यूपी बीएड जेईई के लिए 6 लाख से अधिक उम्मीदवार ने पंजीकरण कराया है। यह रिजल्ट http://upbed2022.in/ पर जारी होगा।
Name Of The Organization | Mahatma Jyotiba Phule Rohilkhand University, Bareilly |
Name Of The Examination | Uttar Pradesh B.Ed Joint Entrance Examination (UP B.Ed JEE) |
Exam Date | 6th July 2022 |
Result | 5th August 2022 (Expected) |
Result Mode | Online |
Official Website | https://mjpru.ac.in/index.aspx or Click Here |
UP B.Ed joint Entrance Exam Result 2022 | Check here |
UP B.Ed Joint Entrance Exam Result 2022: ऐसे देख पाएंगे परीक्षा परिणाम
यदि आप बी.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिणाम ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें-
- सबसे पहले, आपको आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
- इसके बाद, आपको “UP B.Ed संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिणाम 2022” विकल्प ढूंढना होगा और उस पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालनी होगी।
- इसके बाद कैप्चा कोड को वेरीफाई करें।
- एक बार हो जाने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- उसके बाद, आपका “यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022 परिणाम” स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- ऐसा करके, आप आधिकारिक पोर्टल पर UP B.ED Exam result 2022 को देख पाएंगे।
यूपी बीएड परीक्षा 2022 के बारे में
यूपी बीएड जेईई 2022 की परीक्षा 6 जुलाई, 2022 को ऑफ़लाइन मोड में बरेली विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित की गई थी, जबकि15 मई, 2022 को आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। विलंब शुल्क के साथ फॉर्म पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 20 मई, 2022 थी। यूपी बीएड जेईई एडमिट कार्ड 25 जून 2022 को जारी किए गए थे। आज रिजल्ट जारी होने की संभावना है लेकिन अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उम्मीदवार को सलाह दी जाती है की वो परिणाम के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाए।
आज जारी हो सकता है यूपी बीएड परीक्षा परिणाम
यूपी बीएड परीक्षा परिणाम आज (5 अगस्त 2022) को जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवार को सलाह दी जाती है की वो परिणाम के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाए। एक बार परीक्षा परिणाम जारी होने पर छात्र इसको upbed2022.in पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में पास होने वाले छात्रों को अगली प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा जोकी काउंसलिंग है। परीक्षा परिणाम घोषित होने पर 19 यूनिवर्सिटी के कॉलेज में एडमिशन का मौका मिलेगा।